Bihar: पुरानी रंजिश में महिला की हत्या, एफआईआर दर्ज कराने वाला भैसुर ही निकला आरोपी; दोस्त संग गिरफ्तार

किशनगंज जिले के अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बालूबाड़ी गांव में मकई के खेत से बरामद महिला के शव मामले का पुलिस ने महज पांच दिनों के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस जघन्य हत्या कांड में मृतका के भैसुर और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। इस खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस की जांच को बड़ी सफलता माना जा रहा है। लंबे समय से चल रहा था विवाद पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका सनवरी खातून और उसके भैसुर फजले रब्बी के बीच लंबे समय से आपसी विवाद और रंजिश चल रही थी। पूर्व में भी फजले रब्बी द्वारा मृतका के साथ छेड़खानी का प्रयास किया गया था, जिसे लेकर परिवार और पंचायत स्तर पर समझौता कराया गया था। इसके बावजूद आरोपी लगातार मृतका को परेशान करता रहा और उस पर घर बेचकर अपने पति के पास मुंबई जाने का दबाव बना रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की नजर मृतका की जमीन पर थी और वह उस संपत्ति पर कब्जा कर मकान बनाना चाहता था। मौका पाते ही आरोपियों ने की महिला की हत्या जांच के दौरान पता चला कि साजिश के तहत फजले रब्बी ने अपने मित्र मैनुल हक के साथ मिलकर मृतका को जलावन इकट्ठा करने के बहाने मकई के खेत में बुलाया। जब मृतका अपनी गोतनी के साथ खेत में लकड़ी जमा कर रही थी, तभी दोनों आरोपी बाइक से वहां पहुंचे और उसे दूसरे खेत में भी जलावन इकट्ठा करने का लालच देकर अकेले ले गए। मृतका की दो वर्षीय बच्ची को उसकी गोतनी के पास छोड़ दिया गया। इसके बाद, मौका पाकर दोनों आरोपियों ने महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 25 से अधिक लोगों से हुई पूछताछ पुलिस के अनुसार, इस मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी स्वयं परिवार के सदस्य और मामले के वादी भी थे, जो पुलिस को गुमराह करने के लिए बार-बार अपने बयान बदल रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया, जिसने साक्ष्य जुटाने के लिए गहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान टीम ने 25 से अधिक लोगों से पूछताछ की और करीब 15 संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। ये भी पढ़ें- पटना में भीषण गर्मी का अलर्ट, 24 घंटे के अंदर फिर हुआ स्कूलों के समय में बदलाव; जानिए नया समय पुलिस ने किया खुलासा लगातार प्रयास और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पांच दिनों के भीतर पूरे मामले का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल दोनों आरोपियों फजले रब्बी (55 वर्ष) और मैनुल हक (50 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब तक की जांच में मृतका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में मेडिकल और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 18:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: पुरानी रंजिश में महिला की हत्या, एफआईआर दर्ज कराने वाला भैसुर ही निकला आरोपी; दोस्त संग गिरफ्तार #CityStates #Crime #Bihar #Purnea #KishanganjMurderCase #WomanMurderInMaizeField #Brother-in-lawArrested #FirComplainantTurnedAccused #LandDisputeMurder #BiharCrimeNews #SubahSamachar