पन्ना में बवाल: आंगनवाड़ी में टीकाकरण के बाद डेढ़ माह के मासूम की मौत, ANM पर एक साथ 3 इंजेक्शन लगाने का आरोप
पन्ना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में टीकाकरण के बाद डेढ़ माह के एक मासूम की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्ची की माता माधुरी वंशकार और पिता सूरज वंशकर ने आंगनवाड़ी में टीकाकरण करने वाली एएनएम पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप एक साथ तीन वैक्सीन लगाने से हुई मौत मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 3 निवासी परिवार अपने डेढ़ माह के बच्चे को नियमित टीकाकरण के लिए आंगनवाड़ी केंद्र लेकर पहुंचे थे। यहां स्वास्थ्य विभाग की एएनएम द्वारा बच्चों को टीके लगाए जा रहे थे। इसी दौरान मासूम को भी टीकाकरण किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया परिजनों का आरोप है कि एएनएम ने बच्चे को एक साथ तीन इंजेक्शन लगा दिए, जिसके कुछ ही समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। बच्चे की हालत बिगड़ती देख परिजन घबरा गए और उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि टीकाकरण सही तरीके से किया जाता और सावधानी बरती जाती तो शायद बच्चे की जान बच सकती थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हो गए। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत कैसे हुई। ये भी पढ़ें-गुना मंडी में रो पड़ा किसान: बेटी की शादी के लिए फसल बेचने आया था, विवाद के बाद निरीक्षक निलंबित स्वास्थ्य विभाग ने जांच के निर्देश दिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई जाएगी और यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि एक साथ तीन वैक्सीन लगाने का प्रोटोकॉल भी होता है। फिलहाल इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं पूरे मामले की सच्चाई अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 16:12 IST
पन्ना में बवाल: आंगनवाड़ी में टीकाकरण के बाद डेढ़ माह के मासूम की मौत, ANM पर एक साथ 3 इंजेक्शन लगाने का आरोप #CityStates #MadhyaPradesh #Panna #PannaNews #AnganwadiVaccination #DeathOfAnInnocent #HealthDepartmentInvestigation #PannaPoliceStation #SubahSamachar
