Bareilly News: सीसीटीवी के अभाव में बयानों पर टिकी जांच
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित डीजे नाइट के दौरान हुए हंगामे की जांच अब साक्ष्यों के बजाय गवाहों पर टिक गई है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रवेंद्र सिंह ने पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इसमें प्रो. राकेश कुमार मौर्य, डॉ. विशाल सक्सेना समेत पांच वरिष्ठ शिक्षक शामिल हैं। जांच टीम के सामने चुनौती यह है कि घटनास्थल यानी अटल सभागार और बीडीए हॉस्टल, दोनों ही जगहों पर सीसी कैमरे नहीं लगे हैं। इस कारण अब कमेटी को केवल छात्रों के बयान, सुरक्षाकर्मियों की गवाही और मौके पर मौजूद स्टाफ की बातों के आधार पर ही अपनी रिपोर्ट तैयार करनी होगी। विवाद में शामिल दोनों पक्षों को 20 अप्रैल को अपने अभिभावकों के साथ पेश होने का निर्देश दिया गया है। प्रो. इंदीवर सिंह ने संभाला चीफ प्रॉक्टर का कार्यभारबरेली। बरेली कॉलेज में बुधवार को अनुशासन की कमान औपचारिक रूप से बदल गई। पूर्व चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने आधिकारिक तौर पर प्रो. इंदीवर सिंह चौहान को चीफ प्रॉक्टर का कार्यभार सौंप दिया है। प्रो. आलोक ने व्यक्तिगत कारणों से 30 मार्च को ही प्राचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि, इसी दौरान उनकी एक पुरानी फेसबुक पोस्ट को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया था। प्राचार्य के आदेश पर प्रो. इंदीवर सिंह को नया चीफ प्रॉक्टर नियुक्त किया गया था। अवकाश पर होने के कारण प्रो. खरे पहले चार्ज नहीं सौंप पाए थे। बुधवार को कॉलेज पहुंचकर उन्होंने सभी महत्वपूर्ण पत्रावलियां, दस्तावेज और सामग्री प्रो. इंदीवर सिंह को हस्तगत करा दीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 09, 2026, 02:50 IST
Bareilly News: सीसीटीवी के अभाव में बयानों पर टिकी जांच #InTheAbsenceOfCCTV #TheInvestigationHingedOnStatements. #SubahSamachar
