Siddharthnagar News: सुबह बादलों ने डाला डेरा, पछुआ ने बढ़ाई ठंड

संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर। मौसम में हो रहे बदलाव से लोगों को ठंड और गलन का अभी भी सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को अचानक बदले मौसम से दोपहर करीब एक बजे तक बादलों के छाने से जहां ठंड का सामना करना पड़ा, वहीं करीब दो बजे से खिली धूप के बाद भी पछुआ हवा लोगों को ठंड का अहसास कराती रही। बुधवार को सुबह में घना कोहरा छाने के बाद करीब सात बजे मौसम पूरी तरह परिवर्तित हो गया। इससे सूरज दिखाई भी दिया, लेकिन कुछ मिनट में ही बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया। आलम यह रहा कि इससे जहां लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा वहीं पछुआ हवा वाहन चालकों को गलन का अहसास कराती रही। पूरे दिन पड़ी ठंड से हर तरफ सन्नाटा रहा। करीब एक बजे मौसम का मिजाज बदला और बादल छंटने से धूप खिली, लेकिन हवा की रफ्तार बढ़ने लगी। इससे लोगों को धूप का विशेष लाभ नहीं मिला। शाम को गलन और बढ़ गई। पूरे दिन करीब 10 से 12 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ लोगों को ठंड का अहसास कराती रही। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम अभी इसी तरह रहेगा। बादल छाने से कोहरा कटेगा, लेकिन पछुआ हवा से ठंड का सामना दिन में भी करना पड़ेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 23:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SIDDHARTHNAGAR NEWS



Siddharthnagar News: सुबह बादलों ने डाला डेरा, पछुआ ने बढ़ाई ठंड #SIDDHARTHNAGARNEWS #SubahSamachar