Mandi News: उरला में तेल की खाली बोतल लौटाने पर ही मिलेगा अगला राशन कोटा
इमारती लकड़ी लेने पर तीन पौधे लगाने की शर्त एनएच किनारे कचरा फेंकने वालों पर होगी सख्तीउरला पंचायत में पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़े फैसलेसंवाद न्यूज एजेंसीपधर (मंडी)। द्रंग क्षेत्र की ग्राम पंचायत उरला ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं। अब राशन डिपो से तेल लेने वाले उपभोक्ताओं को अगली बार तेल का कोटा तभी मिलेगा, जब वे पहले मिली खाली तेल की बोतल वापस जमा करेंगे। यह निर्णय रविवार को पंचायत प्रधान भूप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित विशेष ग्राम सभा में सर्वसम्मति से लिया गया।ग्राम सभा में यह भी तय हुआ कि वन विभाग से इमारती लकड़ी लेने वाले प्रत्येक लाभार्थी को तीन पौधे लगाने होंगे। पौधे वन विभाग उपलब्ध कराएगा, जबकि उनकी देखभाल की जिम्मेदारी संबंधित लाभार्थी की होगी। पंचायत का मानना है कि इससे पेड़ों की कटाई की भरपाई के साथ हरित क्षेत्र बढ़ाने में मदद मिलेगी। बैठक में 16वें वित्त आयोग, ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत प्रस्तावित कार्यों पर भी चर्चा की गई। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं को पंचायतों के अधीन करने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए इन्हें फिलहाल विभाग के पास ही रखने का निर्णय लिया।राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे कचरा फेंकने वालों पर भी पंचायत ने सख्ती का फैसला लिया है। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। पंचायत सचिव किशोरी लाल ने बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की। ग्राम सभा में उपप्रधान चिंत राम, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोहन सिंह सहित पंचायत प्रतिनिधियों और 256 ग्रामीणों ने भाग लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 02, 2026, 19:27 IST
Mandi News: उरला में तेल की खाली बोतल लौटाने पर ही मिलेगा अगला राशन कोटा #InUrla #TheNextRationQuotaWillBeIssuedOnlyUponTheReturnOfTheEmptyOilBottle. #SubahSamachar
