Sonipat News: सैय्याखेड़ा में 44 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन-शिलान्यास

संवाद न्यूज एजेंसीगन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने शनिवार को गांव सैय्याखेड़ा में करीब 44 लाख रुपये के विकास कार्यों का नारियल फोड़कर उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को गांव की समस्याओं से भी अवगत कराया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया।विधायक ने गांव में 23.95 लाख रुपये से पीडब्ल्यूडी रोड से जगदीश के खेत तक करीब 1.38 किमी सड़क, 5.50 लाख रुपये से कुलबीर से राममेहर तक व 3.85 लाख रुपये से पीडब्ल्यूडी रोड से अतर सिंह तक रास्ते का नारियल फोड़कर निर्माण कार्य शुरू कराया। इसके अलावा पंडित वाली गली और स्कूल वाली गली का निर्माण 5-5 लाख रुपये से पूरा होने पर उद्घाटन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने गांव की एक गली में बरसात के समय जलभराव, बिजली आपूर्ति में परेशानी और पीडब्ल्यूडी रोड पर उखड़ चुके ब्लॉक दोबारा बिछवाने की मांग रखी। विधायक ने मौके पर ही सड़क के ब्लॉक को दोबारा बिछाने का कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। वहीं, जलभराव की समस्या के समाधान के लिए पुलिया निर्माण कर पानी की निकासी तालाब की ओर करने के लिए कहा। बिजली व्यवस्था लेकर विधायक ने कहा कि क्षेत्र में चार नए पावर हाउस बनकर तैयार हो चुके हैं। फिलहाल ट्रायल पर हैं। इन पर पूरे लोड शुरू होने के बाद क्षेत्र की बिजली समस्या में काफी सुधार आएगा।विधायक ने कहा कि आने वाले समय में एशिया की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को बेहतर बाजार मिलेगा। मंडी का निर्माण तेजी से चल रहा है और दिसंबर तक शुरू होने की उम्मीद है। इस दौरान सरपंच अतर सिंह, जयभगवान, काला पहलवान, बालाराम, अजय, ओम शर्मा, राजबीर बैरागी, रोशन पहलवान, सत्तू नंबरदार, मेहर सिंह मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 17:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: सैय्याखेड़ा में 44 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन-शिलान्यास #InaugurationAndFoundationForDevelopmentWorks #SubahSamachar