Rohtak News: विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्घाटन
रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नर्सिंग कॉलेज ने शनिवार को विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का आयोजन पीजीआई ओपीडी में किया गया। यह सप्ताह 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा। पीजीआई ओपीडी में पोस्टर प्रतियोगिता व जागरूकता वार्ता हुई। सविता सिंघल ने स्तनपान को स्वस्थ समाज की नींव बताया। उन्होंने कहा कि जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान व 6 माह तक मां का दूध शिशु मृत्यु दर घटाता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 02, 2026, 02:45 IST
Read More:
Inauguration of World Breastfeeding Week
Rohtak News: विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्घाटन #InaugurationOfWorldBreastfeedingWeek #SubahSamachar
