Panipat News: बुआना लाखू में होगी जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता

इसराना। पीएस स्पोर्ट्स क्लब बुआना लाखू में रविवार को जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेता मुक्केबाज महम में 18 से 21 तक होने जा रही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ बुआना लाखु गांव के सरपंच मोहित मलिक ने किया। पीएस सपोर्ट क्लब के संचालक बॉक्सिंग कोच सुरेन्द्र मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 130 मुक्केबाज, लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। विजेता बॉक्सरों को सम्मानित किया गया। 50 किलोग्राम भार वर्ग में अरुण मलिक, 55 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम, 60 किलोग्राम भार वर्ग में जय, 65 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्यांग दलाल ने बाजी मारी। 70 किलोग्राम भार वर्ग में सौरभ, 80 किलोग्राम भार वर्ग में अमित मलिक, 90 किलोग्राम भार वर्ग में वंश और 90 किलोग्राम से ऊपर के भार वर्ग में अरुण विजय रहे। लड़कियों में 45 से 50 भार वर्ग में कीर्तिका, 51 किलोग्राम भार वर्ग में पायल, 54 किलोग्राम भार वर्ग में तनिशा व 65 किलोग्राम भार वर्ग में तमन्ना ने बाजी मारी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 03:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: बुआना लाखू में होगी जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता #IncomeTaxDepartmentSurveys70MilestoneDhaba #SubahSamachar