Panipat News: गर्मी की छुट्टियों में पहाड़ी क्षेत्र में बसों की बढ़ी मांग

संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। गर्मी की छुट्टियों के चलते हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून सहित पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले रूटों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। स्थिति यह है कि कई बसों में सीटें न मिलने के कारण यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है।यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लोग तड़के ही परिवार सहित बस स्टैंड पहुंच रहे हैं, लेकिन कई बार उन्हें बसों में जगह नहीं मिल पाती। पानीपत रोडवेज डिपो से हरिद्वार के लिए 12 बसें, ऋषिकेश के लिए एक और देहरादून के लिए दो बसों का संचालन किया जा रहा है। कटरा के लिए भी एक बस चलाई जा रही है, लेकिन इन रूटों पर यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।यात्रियों का कहना है कि छुट्टियों के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने जाने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है। यात्री विवेक, दीपेंद्र और राजेश ने बताया कि वे परिवार के साथ देहरादून जाने के लिए निर्धारित समय से पहले ही बस स्टैंड पहुंच गए थे, लेकिन वहां पहले से ही भीड़ मौजूद थी। सीट न मिलने के कारण उन्हें खड़े होकर यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रियों ने रोडवेज अधिकारियों से इन रूटों पर अतिरिक्त बसों के संचालन की मांग की है।वर्जन : गर्मी की छुट्टियों में यात्री बड़ी संख्या में पहाड़ों क्षेत्र में जा रहे हैं। अधिकारियों द्वारा पहले ही संबंधित तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने पर रूटों पर अन्य बसों का संचालन किया जाएगा। -विक्रम कांबोज महाप्रबंधक रोडवेज डिपो।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 02:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: गर्मी की छुट्टियों में पहाड़ी क्षेत्र में बसों की बढ़ी मांग #IncreasedDemandForBusesInHillRegionsDuringSummerVacations. #SubahSamachar