Ind vs Afg: भारत-अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में आज होगा वनडे मैच का धूम-धड़ाका
आईपीएल के चार मैचों के सफल आयोजन के बाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार को वनडे मैच का धूम-धड़ाका होगा। हालांकि सीरीज के पहले एकदिवसीय मैच में बारिश भी खलल डाल सकती है। दोपहर एक बजे टॉस होगा, जबकि डेढ़ बजे मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी। दर्शकों के लिए सुबह साढ़े दस बजे से स्टेडियम के गेट खुल जाएंगे। इसके बाद दर्शक अपने टिकट स्कैन कर स्टेडियम में एंट्री पा सकेंगे। करीब 22 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता वाले स्टेडियम में टिकटों की बिक्री ऑनलाइन जारी है। मैच से एक दिन पूर्व भी स्टेडियम के सभी स्टैंडों के टिकट ऑनलाइन उपलब्ध रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 12, 2026, 21:23 IST
Ind vs Afg: भारत-अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में आज होगा वनडे मैच का धूम-धड़ाका #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kangra #IndVsAfg #DharamshalaOdiMatch #SubahSamachar
