IND vs PAK: साहिबजादा अब क्यों नहीं बना रहे फिल्म? हार्दिक ने निकाली हेकड़ी, डॉक्यूमेंट्री धरी की धरी रह गई!
टी20 विश्वकप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी। तमाम ड्रामे और विवादों के बाद जब पाकिस्तान टीम जब भारत के खिलाफ मैदान पर उतरी, तो उसकी किरकिरी हो गई। भारतीय टीम ने आईना दिखाते हुए बताया कि सिर्फ गीदड़भभकी और बयानबाजी से ही सम्मान नहीं मिलता, मैदान पर आकर दम भी दिखाना पड़ता है। इस मैच में सबसे ज्यादा किरकिरी गनफायर सेलिब्रेशन वाले साहिबजादा फरहान की हुई। एशिया कप 2025 के दौरान साहिबजादा ने महज तीन छक्के लगाने पर बड़बोलापन दिखाते हुए खुद पर डॉक्यूमेंट्री बनवा ली थी। अब जब भारत के खिलाफ टी20 विश्वकप मैच में वह शून्य पर आउट हुए तो सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। हार्दिक पांड्या ने उनकी हेकड़ी निकाल दी और डॉक्यूमेंट्री धरी की धरी रह गई। अब फैंस तंज कसते हुए साहिबजादा से एक पूरी फिल्म बनाने की मांग कर रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 15:22 IST
IND vs PAK: साहिबजादा अब क्यों नहीं बना रहे फिल्म? हार्दिक ने निकाली हेकड़ी, डॉक्यूमेंट्री धरी की धरी रह गई! #CricketNews #Cricket #International #T20WorldCup2026 #IndVsPakControversyFilm #SahibzadaDocumentaryIssue #HardikPandyaReactionNews #IndPakMatchDramaUpdate #CricketDocumentaryControversy #HardikWicket #SubahSamachar
