वनडे सीरीज जीतना भारत का लक्ष्य: प्रतिका-शेफाली पर रहेंगी नजरें, जानिए संभावित-11 और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। पहले वनडे में नौ विकेट से शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम की नजरें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होंगी। वहीं, जिम्बाब्वे की टीम दूसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन कर सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। भारत ने इससे पहले रायपुर में खेली गई टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में जिम्बाब्वे का 3-0 से सफाया किया था। अब वनडे सीरीज के पहले मैच में भी दमदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम ने अपनी मजबूत स्थिति का संकेत दे दिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 21:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वनडे सीरीज जीतना भारत का लक्ष्य: प्रतिका-शेफाली पर रहेंगी नजरें, जानिए संभावित-11 और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स #CricketNews #National #IndWVsZimW #IndiaWomenVsZimbabweWomen #2ndOdi #IndWVsZimWLiveStreaming #IndiaVsZimbabweWomenLiveTelecast #IndWVsZimWMatchLive #IndiaWomenCricketMatch #StarSportsLive #SubahSamachar