Sidhi News: पुजारी हत्याकांड पर उबाल, तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना; बाजार बंद लोगों में आक्रोश

सीधीजिले के कुसमी क्षेत्र में पुजारी हत्याकांड को लेकर जनाक्रोश खुलकर सामने आ गया है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे से मंदिर के समीप स्थित एसडीएम कार्यालय परिसर और तहसील प्रांगण में सैकड़ों ग्रामीणों व व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। आंदोलन के समर्थन में कुसमी बाजार पूरी तरह बंद रहा, जिससे क्षेत्र में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। धरने में शामिल लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कई गंभीर आशंकाएं व्यक्त कीं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े एक मकान में अवैध हथियार होने की आशंका है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए। ग्रामीणों का आरोप है कि हत्याकांड के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, जिससे असंतोष बढ़ता जा रहा है। 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग रखी आंदोलनकारियों ने अपनी प्रमुख मांगों में कथित अवैध निर्माण को ध्वस्त करने, क्षेत्र से बूचड़खाना हटाने तथा मृतक पुजेरी के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग रखी है। धरने में ब्राह्मण समुदाय सहित सभी वर्गों के व्यापारी समर्थन में शामिल हुए। व्यापारियों ने कहा कि न्याय की मांग को लेकर वे आंदोलन के साथ खड़े हैं। ये भी पढ़ें-MP: 'युद्ध का निर्णय सेना नहीं लेती, वह फैसला राजनीतिक होता है'; नरवणे की किताब के सहारे राहुल का PM पर निशाना इस बीच तहसीलदार और एसडीएम की अनुपस्थिति को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय स्तर पर जानकारी दी गई कि अधिकारी शासकीय कार्य से सीधी कलेक्ट्रेट गए हैं। हालांकि देर शाम तक कोई वरिष्ठ अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा, जिससे भीड़ में असंतोष की स्थिति बनी रही। कुसमी के एसडीएम वी.के. आनंद ने बताया कि वे प्रशासनिक कार्य से कलेक्ट्रेट में उपस्थित हैं, जहां जनगणना से संबंधित कार्य चल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 17:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sidhi News: पुजारी हत्याकांड पर उबाल, तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना; बाजार बंद लोगों में आक्रोश #CityStates #MadhyaPradesh #Sidhi #SidhiNews #Mpnews #Kusmi #PriestMurderCase #TehsilProtest #MarketClosure #VkAnand #SubahSamachar