Independence Day PM Modi Look: 10 साल, 10 अंदाज! पीएम मोदी की पगड़ी ने हर साल खींचा ध्यान, देखें तस्वीरें
PM Modi Turban Style: हर साल 15 अगस्त पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण जितना चर्चा में रहता है, उतना ही लोगों का ध्यान उनके लुक और स्टाइल पर भी जाता है।पीएम मोदी का 15 अगस्त वाला अंदाज सिर्फ एक ड्रेस तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उनकी पगड़ी, रंगों की पसंद और पारंपरिक पहनावे में हर साल एक अलग कहानी नजर आती है। पिछले करीब 10 वर्षों में उनके 15 अगस्त के आउटफिट्समें कभी चटख रंगों वाली साफा-पगड़ी दिखी, तो कभी सादगी भरा पारंपरिक कुर्ता-पायजामा और जैकेट। कई बार उनकी पगड़ी के रंगों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। यही वजह है कि पीएम मोदी का स्वतंत्रता दिवस लुक, मोदी की पगड़ी, साफा और उनके 15 अगस्त के आउटफिट सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं।आइए तस्वीरों और फैशन के नजरिए से देखें कि पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर स्टाइलकितना बदला। पीएम मोदीके स्वतंत्रता दिवस लुककी सबसे खास बात क्या है पिछले 10 वर्षों को देखें तो एक पैटर्न साफ दिखाई देता है,सादगी भरा पारंपरिक आउटफिट और अलग रंग की पगड़ी या साफा। यही काॅम्बिनेशनउनके स्वतंत्रता दिवस फैशन की सिग्नेचर पहचान बन चुका है। उनकी पगड़ियों में अलग-अलग रंग, प्रिंट और क्षेत्रीय प्रभावदेखने को मिलते हैं। इससे उनका लुक केवल फैशनेबल नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और विविधता से जुड़ा हुआ भी नजर आता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 14, 2026, 20:07 IST
Independence Day PM Modi Look: 10 साल, 10 अंदाज! पीएम मोदी की पगड़ी ने हर साल खींचा ध्यान, देखें तस्वीरें #Fashion #National #PmModi #IndependenceDay2026 #15August2026 #SubahSamachar
