Gurugram News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में

सोहना। सोहना कस्बे में खंड स्तरीय आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को लेकर फुल ड्रैस रिहर्सल का आयोजन किया। जहां उनकी प्रस्तुतियों को सराहा गया। वहीं, अधिकारियों ने कई कमियों को सुधारने के निर्देश भी दिए। फुल ड्रैस रिहर्सल कार्यक्रम में आठ सरकारी व निजी स्कूलों ने हिस्सा लिया था। जिन्होंने राष्ट्रीय गान से लेकर गीत, लोक संगीत, हरियाणवी नृत्य आदि की प्रस्तुति दिखाई। इस मौके पर प्रशासन द्वारा चार सदस्यीय कमेटी के सदस्यों क्रमशः नायब तहसीलदार बीरसिंह, गर्ल्स स्कूल प्रिंसिपल चित्रा, योगिता व कृष्ण कुमार मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 19:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में #IndependenceDayPreparationsInTheFinalStage. #SubahSamachar