AI Impact Summit: पीएम मोदी ने OpenAI CEO सैम ऑल्टमैन से की मुलाकात, भारत में AI के विस्तार पर हुई चर्चा
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के मौके पर ओपनएआई के को-फाउंडर सैम ऑल्टमैन से द्विपक्षीय बैठक की। यह मुलाकात समिट के इतर हुई, जिसमें भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल और सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की गई। इससे पहले प्रधानमंत्री ने क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो एमोन से भी मुलाकात की। ये सभी बैठकें नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में आयोजित की गईं। ऑल्टमैन बोले- भारत तेजी से अपना रहा एआई समिट में अपने मुख्य भाषण के दौरान सैम ऑल्टमैन ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को वैश्विक सहयोग के लिए अहम मंच बताया। उन्होंने कहा कि भारत जिस तेजी से एआई तकनीकों को अपना रहा है, वह दुनिया के लिए उदाहरण है। उन्होंने कहा, “भारत आकर हमेशा खुशी होती है। देश की उन्नत एआई में नेतृत्व क्षमता प्रभावशाली है।”
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 16:12 IST
AI Impact Summit: पीएम मोदी ने OpenAI CEO सैम ऑल्टमैन से की मुलाकात, भारत में AI के विस्तार पर हुई चर्चा #TechDiary #National #PmModi #SamAltman #Openai #TechNewsHindi #AiImpactSummit2026 #SubahSamachar
