Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन ने बुलाई 56 विधायकों की बैठक, राज्यसभा चुनाव पर मंथन; भूपेश बघेल ने किया बड़ा दावा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने रविवार को दावा किया कि झारखंड में राज्यसभा की दोनों सीटों पर इंडियागठबंधन की जीत तय है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गठबंधन के सभी 56 विधायकों की रविवार शाम बैठक बुलाई है, जिसमें राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बैठक के बाद तस्वीर होगी साफ बैठक के बाद बघेल ने पत्रकारों से कहा कि दोनों सीटों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ विस्तृत चर्चा हुई है। वह यहां सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता हैं। उन्होंने गठबंधन के सभी 56 विधायकों की बैठक बुलाई है। हम भी उसमें मौजूद रहेंगे। इसके बाद सारी तस्वीर साफ हो जाएगी। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा किहम यहां दोनों सीटें जीतने जा रहे हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन के दोनों उम्मीदवार सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस ने शुक्रवार को वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी प्रणव झा को राज्यसभा की एक सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाया है। 18 जून को होगा मतदान राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो चुकी है और नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून है। मतदान 18 जून को होगा। उधर, भारतीय जनता पार्टी ने एक सीट पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा तो की है, लेकिन अभी नाम का ऐलान नहीं किया है। इन चुनावों में जीत के लिए किसी उम्मीदवार को कम से कम 28 प्रथम वरीयता मतों की आवश्यकता होगी। ये भी पढ़ें-Jharkhand: राज्यसभा सीटों पर खींचतान के बीच हेमंत-भूपेश की अहम मुलाकात, महागठबंधन में सुलह के संकेत जानें झारखंड विधानसभा में दलों कीस्थितियां इंडिया गठबंधन: 56 विधायक जेजेएम: 34 कांग्रेस: 16 आरजेडी: 4 सीपीआई( एमएल)लिबरेशन: दो एनडीए: 24 विधायक भाजपा: 21 एलजेपी(रामविलास): एक एजेएसयूपार्टी: एक जेडी(यू): एक झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा : एकविधायक गौरतलब है कि एक राज्यसभा सीट शिबू सोरेन के निधन के कारण रिक्त हुई है, जबकि दूसरी सीट पर भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का छह वर्षीय कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 11:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन ने बुलाई 56 विधायकों की बैठक, राज्यसभा चुनाव पर मंथन; भूपेश बघेल ने किया बड़ा दावा #CityStates #Jharkhand #Jharkhandrajyasabhaelection #Bhupeshbaghel #Hemantsoren #Indiabloc #Congress #SubahSamachar