वेनेजुएला में भूकंप से तबाही: जिंदगी बचाने निकले आगरा के जांबाज, राहत सामग्री लेकर सेना की मेडिकल टीम रवाना

उत्तरी वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारतीय सेना ने प्रभावित इलाके में मानवीय राहत कार्यों में मदद के लिए एक खास मेडिकल टुकड़ी को भेजा है। ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत आगरा की 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल की मेडिकल टीम शुक्रवार दोपहर को हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से रवाना हुई। टीम में 41 सदस्य हैं जिनमें नौ मेडिकल ऑफिसर शामिल हैं। यह टीम भूकंप से प्रभावित लोगों को इमरजेंसी मेडिकल केयर, ट्रॉमा मैनेजमेंट, जान बचाने वाली सर्जरी और दूसरी जरूरी जान बचाने वाली सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। टीम अपने साथ विदेश मंत्रालय की ओर से उपलब्ध कराया गया लगभग छह टन मेडिकल सामान और मानवीय राहत सामग्री लेकर गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 05:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वेनेजुएला में भूकंप से तबाही: जिंदगी बचाने निकले आगरा के जांबाज, राहत सामग्री लेकर सेना की मेडिकल टीम रवाना #CityStates #Agra #UttarPradesh #VenezuelaEarthquake #OperationAmistad #60ParaFieldHospital #AgraMedicalTeam #BhishmCube #IndianArmy #HumanitarianMission #SubahSamachar