भारत हमेशा वैश्विक शांति का पक्षधर रहा : राज्यपाल

- लोकभवन में समुद्री व सामरिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने की राज्यपाल से भेंट अमर उजाला ब्यूरो देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से लोक भवन में समुद्री एवं सामरिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने वर्तमान में चल रहे मध्य-पूर्व एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान राज्यपाल ने भारत के संतुलित, शांतिपूर्ण व रणनीतिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत सदैव वैश्विक शांति, स्थिरता व सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। बैठक में सामरिक जागरूकता, समुद्री सुरक्षा व राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। राज्यपाल ने उपस्थित सभी विशेषज्ञों के अनुभव एवं सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विचार विमर्श नीति निर्माण और जागरूकता के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं। इस अवसर पर रियर एडमिरल पीयूष पावसी, वाइस एडमिरल एजी थपलियाल (सेनि), पूर्व एडीजी कोस्ट गार्ड कृपा नौटियाल (सेनि) एवं सीईओ सीएंड कोस्ट मीडिया अमित कुमार मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 18:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भारत हमेशा वैश्विक शांति का पक्षधर रहा : राज्यपाल #IndiaHasAlwaysBeenInFavourOfGlobalPeace:Governor #SubahSamachar