Op Amistad: वेनेजुएला में भारतीय चिकित्सा दल के राहत प्रयासों की सराहना, मंत्री एंड्रिया ने जताया पीएम का आभार
वेनेजुएला में भारत ने ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत जो सहायता भेजी है उससे कई लोगों को राहत मिली है। देश में आए भीषण भूकंप के पीड़ितों की सहायता के लिए भारतीय चिकित्सा दल के प्रयासों की वेनेजुएला की मंत्री ने सराहना की है। इस भूकंप में अब तक 1,700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत ने भूकंप पीड़ितों को उपचार व मानवीय संवेदना के साथ राहत के अपने प्रयास और तेज कर दिए हैं। वेनेजुएला स्थित भारतीय दूतावास ने कहा, जनशक्ति एवं विदेश मामलों की मंत्री एंड्रिया कोराओ फारिया ने हमारे फील्ड अस्पताल का दौरा किया और भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए किए जा रहे हमारे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, भारत ने संकट की घड़ी में जिस तरह से सक्रियता दिखाई वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने पीएम मोदी का आभार भी जताया। भारतीय दल खोज-बचाव अभियान भी चला रहे भारतीय वायुसेना ने कहा, ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत वेनेजुएला में भारतीय सेना का फील्ड अस्पताल, 35 टन से अधिक राहत सामग्री, दवाइयां, चिकित्सा उपकरण और दो भीष्म क्यूब भेजे गए हैं। भारतीय दल काफी मेहनत से खोज और बचाव अभियान भी चला रहे हैं। अब तक भूकंप के 600 से अधिक झटके वेनेजुएला में भूकंप के झटके थम नहीं रहे। 24 जून को आए दोहरे भूकंप के बाद 600 से अधिक झटके आ चुके हैं। 29 जून को भी वेनेजुएला के कैरेबियन तट पर काराबल्लेडा से 27 किमी उत्तर में एक और भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.6 थी। यह जानकारी अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार है। इस भूकंप से आए झटके ने उत्तरी वेनेजुएला के ला गुइरा राज्य के आपदाग्रस्त क्षेत्र को हिलाकर रख दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 01:44 IST
Op Amistad: वेनेजुएला में भारतीय चिकित्सा दल के राहत प्रयासों की सराहना, मंत्री एंड्रिया ने जताया पीएम का आभार #World #International #OperationAmistad #VenezuelaEarthquake #IndiaReliefMission #IndianFieldHospital #PmModi #IndianArmy #SubahSamachar
