T20 WC: भारत की जीत पर जश्न में डूबे बरेली मंडल के लोग, जगह-जगह आतिशबाजी और लहराया तिरंगा; तस्वीरें

अहमदाबाद में खेले गए टी-20 विश्व कप-2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के साथ ही बरेली मंडल के क्रिकेट प्रेमी जश्न में डूब गए। जैसे ही न्यूजीलैंड का अंतिम विकेट गिरा वैसे ही जगह-जगह आतिशबाजी होने लगी। लोग तिरंगा लेकर सड़क पर निकल पड़े। भारत माता की जय के उद्घोष हर ओर सुनाई देने लगे। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और मिठाई बांटी। फाइनल को लेकर बरेली जिले में पहले से भी खासा उत्साह था। शहर के कई इलाकों में लोगों ने बड़ी स्क्रीन और टीवी पर मैच देखने की व्यवस्था की थी। राजेंद्र नगर स्थित आवास विकास कॉलोनी के पार्क में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। जैसे ही भारत की जीत तय हुई लोग खुशी से उछल पड़े।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 06:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




T20 WC: भारत की जीत पर जश्न में डूबे बरेली मंडल के लोग, जगह-जगह आतिशबाजी और लहराया तिरंगा; तस्वीरें #CityStates #Bareilly #Pilibhit #Budaun #Celebrations #T20wc2026 #Cricket #TeamIndiaT20WorldCup #InVsNzT20 #SubahSamachar