IND vs NZ: अक्तूबर से दिसंबर तक, 40 दिनों में भारत के खिलाफ 12 मैच खेलेगा न्यूजीलैंड; NZC ने जारी किया शेड्यूल
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (एनजेडसी) ने बुधवार को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय सत्र 2026/27 का कार्यक्रम जारी कर दिया। इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण भारत का न्यूजीलैंड दौरा है, जिसे मेजबान देश के इतिहास के सबसे बड़े द्विपक्षीय क्रिकेट दौरों में से एक माना जा रहा है। भारतीय टीम 22 अक्तूबर से एक दिसंबर 2026 तक न्यूजीलैंड में रहेगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच कुल 12 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच शामिल हैं। करीब 40 दिनों तक चलने वाला यह दौरा पांच प्रमुख शहरों में आयोजित किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 03, 2026, 10:07 IST
IND vs NZ: अक्तूबर से दिसंबर तक, 40 दिनों में भारत के खिलाफ 12 मैच खेलेगा न्यूजीलैंड; NZC ने जारी किया शेड्यूल #Football #International #IndiaVsNewZealand #NzcSchedule2026 #IndiaTourOfNewZealand #IndVsNz #T20iSeries #OdiSeries #TestSeries #NewZealandCricket #SubahSamachar
