भारत का न्यूजीलैंड दौरा: कोच गंभीर बना रहे विशेष योजना, सीमित ओवर से शीर्ष बल्लेबाजों को ब्रेक मिलने के संकेत

भारतीय टीम को अगले महीने से न्यूजीलैंड का दौरा करना है। टीम इस दौरे पर तीनों प्रारूप की सीरीज खेलेगी। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिहाज से यह दौरा काफी अहम है। इसके लिए मुख्य कोच गौतम गंभीर ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। गंभीर ने संकेत दिया कि भारत के कुछ शीर्ष बल्लेबाजों को न्यूजीलैंड के आगामी बहु-प्रारूप दौरे के दौरान सफेद गेंद के क्रिकेट से ब्रेक दिया जा सकता है, ताकि वे टेस्ट क्रिकेट की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सकें। उन्होंने कम समय में 50 ओवर के क्रिकेट से पांच दिवसीय टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की चुनौती पर जोर देते हुए यह संकेत दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 23, 2026, 17:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भारत का न्यूजीलैंड दौरा: कोच गंभीर बना रहे विशेष योजना, सीमित ओवर से शीर्ष बल्लेबाजों को ब्रेक मिलने के संकेत #CricketNews #National #IndiaTourOfNewZealand #IndiaHeadCoach #GautamGambhir #SubahSamachar