भारत-न्यूजीलैंड के बीच आखिरी टी20 आज: कब-कहां और कैसे देखें, क्या बारिश बनेगी विलेन और पिच किसके लिए फायदेमंद?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 3-1 से आगे है, लेकिन ऑकलैंड में खेले गए पिछले मुकाबले में 87 रन की करारी हार के बाद टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव करने पर विचार कर सकता है। भारत की नजरें आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज का समापन शानदार अंदाज में करने पर होंगी, वहीं न्यूजीलैंड की टीम घरेलू मैदान पर जीत के साथ विदाई लेना चाहेगी। ऑकलैंड में मिली हार ने भारतीय टीम की रणनीति और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में पांचवें टी20 में कुछ नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना है। खास तौर पर सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की जगह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 31, 2026, 22:56 IST
भारत-न्यूजीलैंड के बीच आखिरी टी20 आज: कब-कहां और कैसे देखें, क्या बारिश बनेगी विलेन और पिच किसके लिए फायदेमंद? #CricketNews #National #IndiaVsNewZealand5thT20i #IndVsNz5thT20i #IndiaVsNewZealandMatchToday #IndVsNzLiveStreaming #IndiaVsNewZealandMatchTime #SeddonParkPitchReport #HamiltonWeatherForecast #IndiaVsNewZealandPlaying11 #IndVsNzMatchPreview #IndiaVsNewZealandLiveTelecast #SubahSamachar
