'सिर्फ रिकॉर्ड के दम पर नहीं मिलेगी जीत': पूर्व मुख्य कोच ने टीम इंडिया को चेताया, सीरीज से पहले दी ये सलाह
भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि न्यूजीलैंड को उसकी धरती पर हराना भारत के लिए आसान नहीं होगा। उनका मानना है कि सिर्फ अच्छी साख या रिकॉर्ड के भरोसे जीत नहीं मिलेगी, बल्कि टीम को उससे भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। शास्त्री ने भारतीय खिलाड़ियों को सलाह दी कि वे दबाव से घबराएं नहीं और पहले टी20 मैच से ही न्यूजीलैंड पर दबाव बनाना शुरू करें, ताकि सीरीज में बढ़त हासिल की जा सके। 22 अक्तूबर से शुरू हो रही पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की यह सीरीज एक नवंबर तक चलेगी। इसके बाद पुरुष वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों के मद्देनजर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी, जो 19 नवंबर से 1 दिसंबर तक वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में खेली जाएगी। इसके अलावा, भारत ए टीम भी न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां वह तीन रेड-बॉल मैच खेलेगी। इसकी शुरुआत 24 अक्तूबर को लिंकन से होगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 21, 2026, 13:21 IST
'सिर्फ रिकॉर्ड के दम पर नहीं मिलेगी जीत': पूर्व मुख्य कोच ने टीम इंडिया को चेताया, सीरीज से पहले दी ये सलाह #CricketNews #National #IndiaVsNewZealand #RaviShastri #IndiaTourOfNewZealand #SubahSamachar
