IND vs PAK Hockey Live Score: पाकिस्तान ने किया पलटवार, दागा तीसरा गोल; स्कोर बराबर किया
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पाकिस्तान से सामना हो रहा है। गत चैंपियन भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और उसने ग्रुप चरण में अपने सभी मुकाबले जीते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हाल के वर्षों में भारत का प्रदर्शन दमदार रहा है। भारतीय टीम हाफ टाइम तक 3-1 से आगे है। दोनों टीमों के बीच तीसरे क्वार्टर का खेल जारी है। पाकिस्तान ने तीसरे क्वार्टर में दूसरा गोल दागा। इसके बाद चौथे क्वार्टर में भी पाकिस्तान ने आक्रामक खेल जारी रखा और स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। पहले क्वार्टर से बनाया दबाव भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही क्वार्टर से दबाव बनाना शुरू किया।हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी पर गोल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया है। इससे पहले भारत को चार बार गोल करने के मौके मिले थे, लेकिन टीम इससे चूक रही थी। हालांकि, हरमनप्रीत ने पांचवें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने का मौका नहीं छोड़ा। इसके बाद दिलप्रीत ने भी गोल दागा, लेकिन रेफरी ने इसे अमान्य करार दिया। हरमनप्रीत ने इसके बाद 13वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर एक और गोल दागा और भारत को बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में सुखजीत सिंह ने 23वें मिनट में मैदानी गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। हाफ टाइम तक आगे रहा भारत भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ हाफ टाइम तक 3-1 की बढ़त बनाए रखी।भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने पहले क्वार्टर में दो गोल दागे, जबकि सुखजीत सिंह ने दूसरे क्वार्टर में एक गोल किया।हालांकि, पाकिस्तान ने भी गोल का खाता खोला।दूसरा क्वार्टर का खेल समाप्त होने से पहले पाकिस्तान के अबु महमूद ने 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। हाफ टाइम तक ज्यादातर समय गेंद भारत के पाले में रही। इस दौरान भारत को सात और पाकिस्तान को छह पेनल्टी कॉर्नर मिले। भारतीय टीम ने दो बार पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जबकि पाकिस्तान को एक बार सफलता मिली। तीसरे क्वार्टर पाकिस्तान के नाम रहा हाफ टाइम तक पिछड़ने के बाद पाकिस्तान ने तीसरे क्वार्टर में वापसी की कोशिश की। पाकिस्तान के अहमद बट्ट को 38वें मिनट में पीला कार्ड दिखाया गया। वहीं, भारत के दिलप्रीत सिंह को 43वें मिनट में ग्रीन कार्ड दिया गया। तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की और हनन शाहिद ने 45वें मिनट में मैदानी गोल दागा। तीसरे क्वार्टर में भारत एक भी गोल नहीं कर सका। इसके बाद चौथे क्वार्टर की शुरुआत में वहीद राणा ने 49वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड भारत और पाकिस्तान का मैच हॉकी के इतिहास की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता में से एक है। एक समय इस मुकाबले से ही टूर्नामेंट की अहमियत तय होती थी, लेकिन अब वह बात नहीं रही। पिछले 10 वर्षों में पाकिस्तान के खिलाफ भारत अजेय रहा है। 20 मैचों में से भारत ने 18 जीते हैं और सिर्फ दो मैच ड्रॉ रहे हैं। एफआईएच विश्व कप में पिछली भिड़ंत में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया था। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान पर जाते समय टीम का जोश काफी ऊंचा लग रहा है। भारत अपना खिताब बचाने की कोशिश कर रहा है। भारत की शुरुआती प्लेइंग-11: सूरज करकेरा (गोलकीपर), जरमनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जुगराज सिंह, संजय, मंदीप सिंह, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह। सब्स्टीट्यूट: मोहित एचएस, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, विवेकसागर प्रसाद, निलकांत शर्मा, सुमित, अमित रोहिदास।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 01, 2026, 12:30 IST
IND vs PAK Hockey Live Score: पाकिस्तान ने किया पलटवार, दागा तीसरा गोल; स्कोर बराबर किया #Hockey #International #AsianGamesHockeyScheduleToday #AsianGames #AsianGames2026 #AsianGamesHockeyLiveScore #AsianGamesHockeyLiveMatch #IndVsPakHockeyLiveScore #IndVsPakHockeyLiveMatch #SubahSamachar
