Dehradun News: कैनो स्प्रिंट एशियन गेम्स में भारतीय सेना के जवानों ने जीता सोना

देहरादून। 2026 के कैनो स्प्रिंट एशियन गेम्स टेस्ट में भारतीय सेना के जवान नायब सूबेदार सलाम सुनील और हवलदार मेघा प्रदीप ने स्वर्ण जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इन जवानों ने यह पदक 500 मीटर की कैनो रेस की एकल श्रेणी में जीता है। इसके अलावा सूबेदार राजू रावत और हवलदार मेघा प्रदीप ने कैनो रेस की युगल श्रेणी में रजत पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।16 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच जापान के मियोशी में हुए कैनो स्प्रिंट एशियन गेम्स टेस्ट में भारतीय सेना के जवानों ने बेहतर प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित किया है। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने जवानों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 15:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: कैनो स्प्रिंट एशियन गेम्स में भारतीय सेना के जवानों ने जीता सोना #IndianArmyPersonnelWinGoldInCanoeSprintAtTheAsianGames #SubahSamachar