Delhi NCR News: आईआईटी दिल्ली में तैयार होंगे स्वदेशी चिकित्सा उपकरण
नई दिल्ली। देश की चिकित्सा प्रौद्योगिकी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आईआईटी दिल्ली में स्वदेशी चिकित्सा उपकरण तैयार होंगे। अत्याधुनिक नई सीएनसी और स्टेरिलाइजेशन एवं पैकेजिंग प्रयोगशाला का स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव और आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने उद्घाटन किया।यह प्रयोगशाला चिकित्सा प्रत्यारोपण, सर्जिकल उपकरण, दंत चिकित्सा उपकरण और डायग्नोस्टिक कंपोनेंट के लिए उच्च गुणवत्ता वाली सटीक मशीनिंग उपलब्ध कराएगी। आधुनिक तकनीकों से लैस यह सुविधा मानकीकृत चिकित्सा उपकरणों के स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा देगी। इससे उच्च गुणवत्ता वाले स्वदेशी चिकित्सा उपकरणों के डिजाइन, परीक्षण और व्यावसायीकरण को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर आईसीएमआर की नवाचार एवं ट्रांसलेशन अनुसंधान प्रमुख डॉ. सुचिता मार्कन, आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी, संकायाध्यक्ष (अनुसंधान एवं विकास) प्रो. अश्विनी अग्रवाल, केंद्रीय अनुसंधान सुविधा (सीआरएफ) की अध्यक्ष प्रो. मणिदीपा बनर्जी और एम. प्रगति के समन्वयक प्रो. दिनेश कल्याणसुंदरम आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 16:51 IST
Delhi NCR News: आईआईटी दिल्ली में तैयार होंगे स्वदेशी चिकित्सा उपकरण #IndigenousMedicalDevicesToBeDevelopedAtIITDelhi. #SubahSamachar
