Indore: एफआईआर दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर ने मांगी सांसद से माफी, आपत्तिजनक पोस्ट भी हटाई
इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जतिन शुक्ला ने अपनी पोस्ट हटा ली है और सोशल मीडिया पर माफीनामा पोस्ट करते हुए कहा कि वीडियो में उन्होंने अपशब्दों का उपयोग किया था। उस बात का उन्हें खेद है और वे इसके लिए माफी मांगते हैं। शुक्ला की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद प्रतिनिधि विशाल गिदवानी ने कहा कि चुटकी लेना, हास्य बनाना, व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना सोशल मीडिया का कचरा है, जिसकी सफाई ज़रूरी है। किसी के जीवन को प्रभावित करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं डालना चाहिए। इस मीडिया का उपयोग सकारात्मक तरीके से होना चाहिए। अपशब्दों के लिए माफी मांगी जतिन ने माफी मांगते हुए एक पोस्ट डाली और कहा किकुछ दिनों पहले इंदौर की घटना पर वीडियो बनाया था। जानकारी के अभाव में मैंने वीडियो में कुछ अपशब्दों का उपयोग किया था। मेरा मकसद सांसद की छवि धूमिल करने का नहीं था। मेरी बातों से उनकी भावनाएं आहत हुईं। इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। आपको बता दें कि शुक्ला की आपत्तिजनक पोस्ट सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा था। सांसद प्रतिनिधि ने पुलिस शिकायत में सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो और स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे थे। पुलिस ने जतिन शुक्ला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 और 352 के तहत प्रकरण दर्ज किया था और उससे संपर्क किया था। इस बीच उसने माफीनामा पेश कर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 00:56 IST
Indore: एफआईआर दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर ने मांगी सांसद से माफी, आपत्तिजनक पोस्ट भी हटाई #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #SubahSamachar
