Indore News: छात्रा का गला घोंटने से पहले मुंह में कपड़ा ठूंसकर बनाई थी वीडियो, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में मिले एमबीए छात्रा के शव की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर निशान पाए गए हैं। आरोपी छात्र ने गला घोंट कर युवती की हत्या की। उससे पहले उसने छात्रा के मुंह पर कपड़ा ठूंसकर उसका आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो भी बनाया है। वहीं वीडियो कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजा गया। संभवतः वीडियो भी छात्र ने ही ग्रुप पर छात्रा के मोबाइल से डाला है। अब पुलिस उसके छात्रा के क्लासमेट पीयूष की तलाश कर रही है, ताकि हत्या की असली वजह पता चल सके। फिलहाल पीयूष के परिजन मंदसौर से इंदौर पहुंच चुके हैं। आसपास रहने वाले किरायेदारों ने बताया कि पीयूष से छात्रा अक्सर मिलने उसके रूम पर आती थी। पहले भी कई बार उसे देखा गया है। हत्या के बाद खिड़की-दरवाजे बंद कर भागा पीयूष छात्रा दस फरवरी को पीयूष से मिलने उसके रूम पर आई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद पीयूष ने छात्रा के साथ जबरदस्ती की और उसके वीडियो बनाए। उसके बाद निर्वस्त्र हालत में ही उसकी हत्या कर दी। परिजनों को उस पर शंका न हो, इसलिए वह खुद छात्रा के मोबाइल से उसकी बहन को मैसेज कर रहा था। छात्रा के लापता होने पर परिजन पीयूष के मकान पर भी गए थे, लेकिन ताला लगा होने के कारण लौट आए। पुलिस भी ताला देखकर दो बार लौटी, लेकिन जब कमरे से बदबू आने लगी तो हत्या का पता चला। आरोपी के पिता मंदसौर में रहते हैं। वे किराने की दुकान संचालित करते हैं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। पीयूष ने खुद का मोबाइल बंद कर लिया है। इस कारण शुक्रवार को उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई। पुलिस को उसके मंदसौर के आसपास ही छिपे होने की जानकारी मिली है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 08:06 IST
Indore News: छात्रा का गला घोंटने से पहले मुंह में कपड़ा ठूंसकर बनाई थी वीडियो, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #SubahSamachar
