Indore: मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- कांग्रेस ने महिलाओं के प्रति कभी सम्मान का भाव नहीं रखा
इंदौर जिले के महूगांव में आयोजित विकास कार्यों के भूमिपूजन व लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने महूगांव नगर परिषद को नगर पालिका बनाने के साथ ही 100 बेड का नया अस्पताल बनाने की घोषणा की है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के प्रति कभी सम्मान का भाव नहीं रखा। हमने लाड़ली बहना योजना शुरू की तो कांग्रेसी बोले कि बहनों को पैसा मत दो, महिलाएं शराब पी जाती हैं। इस अपमान का बदला महिलाएं चुनाव में कांग्रेस से लेंगी। कांग्रेस ने 55 साल तक राज किया, लेकिन उनके शासनकाल में सरकारी स्कूलों में टाटपट्टी तक नहीं मिलती थी, लेकिन हमने सांदीपनी स्कूल गांवों में खोले हैं। आधुनिक शिक्षा सुविधा के साथ मिल रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विकास की सोच के साथ आगे बढ़ रही है। महिला वर्ग, किसान, युवा वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं जमीन पर लाई जा रही हैं। महू से खंडवा की रेल लाइन का काम भी जल्दी शुरू होगा।कार्यक्रम में विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि महूगांव में 18 करोड़ की पेयजल लाइन मंजूर की है। अब गांव में भी नर्मदा का पानी मिलेगा। आने वाले 25 सालके लिए अब पानी की चिंता नहीं रहेगी। केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने धार संसदीय क्षेत्र में उद्योगों की सौगात दी है। पीएम मित्र पार्क बनाकर रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। विकास की कई योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। मुख्यमंत्री ने अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। इसके बाद वे इंदौर के लिए रवाना हुए और पथराव में घायल भाजपा नेत्री बिंदू चौहान से मिलने अस्पताल पहुंचे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 16:07 IST
Indore: मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- कांग्रेस ने महिलाओं के प्रति कभी सम्मान का भाव नहीं रखा #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #SubahSamachar
