Indore News: रिंग रोड पर हादसों और ट्रैफिक जाम ने बढ़ाई चिंता, अधिकारियों के साथ पहुंचे कलेक्टर

इंदौर कलेक्टर ने रिंग रोड स्थित तीन प्रमुख ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बारिश और लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए अधिकारियों द्वारा तीनों जगह प्रशासनिक स्तर पर जायजा लिया गया। कलेक्टर शिवम वर्मा ने मुसाखेड़ी चौराहा, आईटी पार्क और देवास नाका ओवरब्रिज के निर्माण स्थलों पर पहुंचकर प्रगति की समीक्षा की। इस निरीक्षण के दौरान नगर निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, अनुविभागीय अधिकारी घनश्याम धनगर और एमपीआरडीसी ब्रिज सेल के प्रबंधक सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों और अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। काम की गति बढ़ाने के सख्त निर्देश निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को काम की गति बढ़ाने और इसे तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन तीनों ओवरब्रिज के बनने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा और आम नागरिकों को आवागमन में राहत मिलेगी। कलेक्टर ने नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा काम की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न करने के निर्देश दिए हैं। वर्षा ऋतु में विशेष व्यवस्था मॉनसून को देखते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण स्थलों के आसपास जलभराव या भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने आवश्यकतानुसार सड़कों पर पैचवर्क करने और पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित रास्ता बनाने को कहा है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को चेतावनी दी है कि यदि तय समय में पैदल यात्रियों के लिए सुगम मार्ग तैयार नहीं किया गया, तो एजेंसी पर भारी पेनाल्टी लगाई जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 23:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Indore News: रिंग रोड पर हादसों और ट्रैफिक जाम ने बढ़ाई चिंता, अधिकारियों के साथ पहुंचे कलेक्टर #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #SubahSamachar