Indore News: भाजपा निगम परिषद के चार साल: इंदौर में बड़े प्रोजेक्टों पर जोर, पानी और सड़कों में कमजोर
इंदौर नगर निगम में काबिज भाजपा परिषद का चार साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। एक साल बाद इंदौर में फिर नगर निगम के चुनाव होंगे। चार साल के कार्यकाल को भाजपा संतोषजनक मान रही है। इन चार वर्षों में निगम परिषद का बड़े प्रोजेक्टों पर तो जोर रहा, लेकिन शहर में गंदे पानी की आपूर्ति और गड्ढों से भरी सड़कों की समस्या से शहरवासी परेशान होते रहे। मूलभूत समस्याओं को हल करने में कहीं न कहीं भाजपा की मौजूदा परिषद पूर्व की परिषदों की तुलना में कमजोर रही। हालांकि, शहर की सफाई व्यवस्था को बरकरार रखा गया। शहर में अभी भी कई प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है। अब यह देखना है कि ये काम मौजूदा परिषद के कार्यकाल में पूरे हो पाएंगे या नहीं डेढ़ साल बाद उज्जैन में सिंहस्थ भी लगने वाला है, ऐसे में भाजपा परिषद के लिए सिंहस्थ से जुड़े कामों को पूरा करना भी चुनौतीपूर्ण साबित होगा। भागीरथपुरा पेयजल कांड धब्बा इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में पिछले साल दूषित पेयजल के कारण 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और डेढ़ हजार से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे। नर्मदा लाइन में गंदा पानी मिलने के कारण क्षेत्र के बाशिंदों को डायरिया हो गया था। इस दूषित पेयजल कांड के कारण इंदौर नगर निगम की बदनामी पूरे देश में हुई। अभी भी शहर के कई इलाकों में दूषित पानी की समस्या बनी हुई है। इस साल शहर में मानसून की देरी के कारण जलसंकट भी खूब हुआ। बोरिंग सूखने के कारण 500 से ज्यादा टैंकर किराए पर लेकर नगर निगम को चलाने पड़े, इसके बाद भी कई क्षेत्रों में पानी की भारी किल्लत रही।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 04, 2026, 04:00 IST
Indore News: भाजपा निगम परिषद के चार साल: इंदौर में बड़े प्रोजेक्टों पर जोर, पानी और सड़कों में कमजोर #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpLiveNewsInHindiUpdate #MpLiveNewsTodayInHindi #SubahSamachar
