Indore News: केन्द्रीय पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बनेगा कॉम्पिटिशन कॉर्नर, फ्री मिलेंगी किताबें
शासकीय श्री अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय में स्कूली विद्यार्थियों के लिए बुक बैंक योजना प्रारंभ की जाएगी। इस योजना के तहत माध्यमिक से लेकर हायर सेकेंडरी कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र अपनी पुरानी पुस्तकें पुस्तकालय में जमा कर सकेंगे। जरूरतमंद विद्यार्थी इन पुस्तकों को नि:शुल्क प्राप्त कर सकेंगे।यह व्यवस्था विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होगी। पुस्तकालय प्रबंधन द्वारा पुस्तकों के संकलन और वितरण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। यह भी पढ़ें इंदौर के शारदोत्सव में वक्ता बोले- एआई तकनीक की बारिकियों से रोजाना अपडेट रहना होगा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बनेगा कॉम्पिटिशन कॉर्नर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में आयोजित परामर्शदात्री समिति की बैठक में पुस्तकालय की उपयोगिता बढ़ाने के कई निर्णय लिए गए। पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष कॉम्पिटिशन कॉर्नर बनाया जाएगा। यहां लोक सेवा आयोग, संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान, संगोष्ठी और परिचर्चा आयोजित की जाएगी। उद्देश्य पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देना और पाठकों की संख्या में वृद्धि करना है। पुस्तकालय और सभागृह के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में पुस्तकालय और प्रीतमलाल दुआ सभागृह में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। पंखे, फर्नीचर, एसी संधारण, वाटरप्रूफिंग, बच्चों के लिए चिल्ड्रन कॉर्नर, रिनोवेशन और कबाड़ निस्तारण जैसे विषयों पर चर्चा हुई। संभागायुक्त ने पुस्तकालय और सभागृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। प्रीतमलाल दुआ सभागृह की दरों में कमी 120 सीटिंग क्षमता वाले प्रीतमलाल दुआ सभागृह में अब 4 घंटे के लिए भी आयोजन किए जा सकेंगे। नई दरों के अनुसार 4 घंटे का किराया 3 हजार रुपये तय किया गया है। 6 घंटे का किराया 6 हजार रुपये किया गया है, जो पहले 9 हजार रुपये था। 8 घंटे का किराया 11 हजार से घटाकर 9 हजार रुपये कर दिया गया है। कलावीधिका (प्रदर्शनी हॉल) में एकल प्रदर्शनी का किराया 5 हजार से घटाकर 3 हजार रुपये प्रतिदिन किया गया है। समूह प्रदर्शनी का किराया 10 हजार से घटाकर 6 हजार रुपये किया गया है। वाणिज्यिक प्रदर्शनी का किराया 20 हजार रुपये रहेगा। एसी शुल्क 200 रुपये प्रति घंटे और जनरेटर शुल्क 1 हजार रुपये प्रति घंटे तय किया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 14:17 IST
Indore News: केन्द्रीय पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बनेगा कॉम्पिटिशन कॉर्नर, फ्री मिलेंगी किताबें #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #SubahSamachar
