Indore News: करणी सेना नेता को मिली धमकी, लव जिहाद और ड्रग्स के खिलाफ खोल रखा है मोर्चा

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री मानसिंह राजावत को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। यह धमकी भरी कॉल 20 फरवरी की रात को आई थी, जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हीरानगर पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, मारुति नगर के निवासी मानसिंह राजावत को एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने पहले उनका नाम सुनिश्चित किया और फिर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी ने राजावत को उनके बच्चों की हत्या करने और खजराना क्षेत्र में कदम रखने पर उन्हें जान से खत्म करने की सीधी धमकी दी। यह भी पढ़ें इंदौर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत: दोनों पक्षों के 15 से ज्यादा लोग घायल; शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित 20 पर एफआईआर रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई मानसिंह राजावत ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी के साथ हुई पूरी बातचीत को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। घटना के तुरंत बाद उन्होंने इस रिकॉर्डिंग को अपने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजा और साक्ष्य के रूप में पुलिस को भी उपलब्ध कराया। पुलिस ने रिकॉर्डिंग और मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात कॉलर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंसूरी के नाम पर है मोबाइल नंबर पुलिस द्वारा की गई शुरुआती तकनीकी जांच में यह बात सामने आई है कि जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई थी, वह मंदसौर निवासी मरहूफ कादरी मंसूरी के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस अब इस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है और पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मानसिंह राजावत पिछले डेढ़ दशक से संगठन में सक्रिय हैं और उनका कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब उन्हें निशाना बनाया गया हो। इससे पहले भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं और उनके घर पर अज्ञात बदमाशों द्वारा हमला भी किया जा चुका है। ड्रग्स के खिलाफ खोल रखा है मोर्चा मानसिंह राजावत ने हाल के दिनों में लसूड़िया क्षेत्र में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ मोर्चा खोला था और एक पेडलर के विरुद्ध कार्रवाई भी करवाई थी। इसके अतिरिक्त तिलक नगर में छेड़छाड़ के एक मामले में भी उन्होंने पुलिस कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाई थी। हीरानगर टीआई सुशील पटेल के अनुसार, फिलहाल मामले में एनसीआर दर्ज की गई है। पुलिस अभी मोबाइल की लोकेशन और कॉल डेटा रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि आरोपी की सही स्थिति का पता लगाया जा सके। लव जिहाद के अपराधियों पर जताया शक पुलिस को दिए गए अपने शिकायती आवेदन में मानसिंह राजावत ने विस्तार से बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से हिंदू युवतियों को लव जिहाद जैसे मामलों से बचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि इसी सक्रियता के कारण इन संगठनों से जुड़े लोग उनकी हत्या करवा सकते हैं। राजावत ने बताया कि 20 फरवरी की रात 10:30 बजे आए कॉल में आरोपी ने स्पष्ट कहा कि तुम मुसलमानों के खिलाफ बहुत कार्रवाई करते हो, इसलिए अब तुम्हारी और तुम्हारे बच्चों की हत्या करनी पड़ेगी। आरोपी ने उन्हें खजराना आकर दिखाने की भी चुनौती दी। फिलहाल पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 16:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Indore News: करणी सेना नेता को मिली धमकी, लव जिहाद और ड्रग्स के खिलाफ खोल रखा है मोर्चा #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #SubahSamachar