Indore News: इंदौर के पास है यह खूबसूरत पहाड़ी, ट्रेकिंग के साथ उठाएं भक्ति का आनंद
बदलते मौसम में यदि आप शहर की भागदौड़ से दूर प्रकृति की गोद में सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो इंदौर के पास पहाड़ी पर बना सालासर बालाजी मंदिर एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रहा है। यह स्थान न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि एडवेंचर के शौकीनों के लिए ट्रेकिंग और राइडिंग का एक नया रोमांचक ठिकाना भी बनता जा रहा है। गर्मी के इस मौसम में दिन के समय भले ही ठंडक मिलना मुश्किल हो, लेकिन यहां की शाम पर्यटकों को शब-ए-मालवा के असली सुकून का अहसास कराती है। इस यात्रा का आनंद लेने के लिए पर्यटकों को अपनी गाड़ी और पैदल चलने का हौसला रखने वाले दोस्तों के साथ की जरूरत होती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 18, 2026, 09:23 IST
Indore News: इंदौर के पास है यह खूबसूरत पहाड़ी, ट्रेकिंग के साथ उठाएं भक्ति का आनंद #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #SubahSamachar
