MP: इंदौर की रंगपंचमी को रंगीन करेंगी 5 गेर, मिसाइल-टैंकर से बरसेगा गुलाल; परंपरा के साक्षी बनेंगे लाखों लोग

इंदौर में रविवार को रंगपंचमी पर रंग बरसेंगे। नजारा देखने लायक होगा। जमीन से ऊंचाई तक मार करने वाली रंगों की मिसाइलें गेर का हिस्सा होंगी। रंगों के दीवानों की बरात में पांच गेर हिस्सेदारी करेंगी। सबकी अलग-अलग खासियत है। पानी की बौछार करते टैंकर होंगे तो गाती हुई भजन मंडलियां भी रहेंगी। इस बार भी रसिया कॉर्नर गेर नहीं निकलेगी। रंगपंचमी उत्सव की इंदौर में रविवार को धूम रहेगी। ऐसा लगेगा मानो हर कोई रंग और गुलाल से रंगा है। राजवाड़ा, धरोहर, दुकानें उनके बोर्ड और कई भवनों, जो गेर के निर्धारित मार्ग पर स्थित हैं, को ढंक दिया गया है ताकि वे रंगों से बच जाएं। गेर को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के माकूल इंतजाम कर लिए हैं। स्वस्छता में इंदौर की पहचान को कायम रखा जाए इसलिए निगम का अमला भी गेर निकल जाने के बाद सफाई में जुट जाएगा। बता दें कि इस बार पांच गेर आयोजन में शामिल होंगी। आइए जानते हैं उनके बारे में-

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 07, 2026, 22:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP: इंदौर की रंगपंचमी को रंगीन करेंगी 5 गेर, मिसाइल-टैंकर से बरसेगा गुलाल; परंपरा के साक्षी बनेंगे लाखों लोग #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #Rangpanchami #Ger #ToriCornerGer #HoliCelebration #SubahSamachar