Indore Weadher: इंदौर में फिर सुबह हुई बारिश, मौसम में ठंडक घुली, कई इलाकों की बिजली गुल

इंदौर में लगातार दूसरे दिन बारिश हुई। शुक्रवार सुबह लोगों की नींद खुली तो सड़कें भीगी थीं और फिजा में ठंडक घुली हुई थी। कई क्षेत्रों में घरों में सो रहे लोगों की नींद सुबह बिजली गुल होने के कारण भी खुली, क्योंकि बारिश होते ही गुल हुई बिजली देर तक नहीं लौटी। आने वाले दो दिन तक मौसम में इसी तरह ठंडक घुली रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण वातावरण में नमी छाई है और मध्य प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो रही है। आमतौर पर फरवरी माह में बारिश नहीं होती, लेकिन मौसम में आए इस बदलाव के कारण ठंड भी बढ़ गई है। गुरुवार रात को लोग स्वेटर, जैकेट और कनटोप लगाकर घरों से बाहर निकले। तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज हुआ, हालांकि दिन में हवाओं की रफ्तार आम दिनों से ज्यादा थी, लेकिन धूप निकलने के कारण गर्मी भी महसूस होती रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक मौसम में ठंडक रहेगी। कहीं-कहीं बारिश का दौर भी शुरू हो सकता है। इसके बाद आसमान साफ रहेगा। इंदौर में गुरुवार सुबह भी बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने 7.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। कई इलाकों की बिजली गुल बेमौसम बारिश ने बिजली कंपनी की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। कई इलाकों की बिजली बारिश का दौर होते ही गुल हो गई। गुरुवार सुबह तीन बजे बाणगंगा क्षेत्र, राऊ क्षेत्र, श्रमिक क्षेत्र सहित कई इलाकों में बिजली गई, जो आधे घंटे बाद लौटी। वहीं शुक्रवार सुबह छह बजे से बिजली आंख-मिचौली खेलती रही। बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। आपको बता दें कि जनवरी और दिसंबर माह में भी बारिश का दौर चला और अब फरवरी में भी बारिश ने आमद दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 03:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Indore Weadher: इंदौर में फिर सुबह हुई बारिश, मौसम में ठंडक घुली, कई इलाकों की बिजली गुल #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreClimate #CurrentTemperatureInIndore #AirQualityIndex #IndoreWeatherForecast15Days #PrecipitationChances #WindSpeed #SunriseAndSunsetTimings #MonsoonUpdates #SummerHeatwave #WinterChill #SubahSamachar