Gorakhpur News: उद्यमिता की सोच विकसित करें विद्यार्थी

एमजीयूजी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षांरभ का आयोजन गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य एवं जीवन विज्ञान संकाय की ओर से नवप्रवेशित विद्यार्थियों के दीक्षारंभ में शनिवार को उद्यमिता, नवाचार एवं उद्योगोन्मुखी कॅरिअर विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, लखनऊ के ट्रेनिंग हेड डॉ. अमित सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थी उद्यमिता की सोच विकसित करें।उन्होंने जैवप्रौद्योगिकी, सूक्ष्मजीव विज्ञान, जैवरसायन व फॉरेंसिक विज्ञान के विद्यार्थियों को रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप, एआई, डिजिटल फॉरेंसिक एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध वित्तीय सहायता एवं कॅरिअर के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने आह्वान किया कि वे नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता की सोच विकसित कर रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजित करने की दिशा में भी आगे बढ़ें। अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य एवं जीवन विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि संकाय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उद्योगोन्मुखी कौशल, अनुसंधान, नवाचार एवं उद्यमिता से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर डॉ. अमित दुबे, डॉ. एएन सिंह, धनंजय पांडेय, डॉ. संदीप श्रीवास्तव, डॉ. रश्मि शाही, डॉ. प्रेरणा आदि मौजूद रहीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 19, 2026, 02:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: उद्यमिता की सोच विकसित करें विद्यार्थी #InductionProgramOrganizedForNewlyAdmittedStudentsAtMGUG #SubahSamachar