Yamuna Nagar News: उद्योगपति ने 41 स्कूलों को वितरित किए 59 ग्रीन बोर्ड

व्यासपुर। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय व्यासपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी कुनाल नय्यर ने ग्रामीण क्षेत्र के 41 प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों को 59 ग्रीन बोर्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन एसडीएम जसपाल सिंह गिल के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों के लिए यह प्रेरणादायक पहल है। समाज के सक्षम लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे आकर सहयोग करना चाहिए,उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्कूलों में ग्रीन बोर्ड उपलब्ध होने से शिक्षण कार्य अधिक प्रभावी और सुगम होगा। उद्योगपति कुनाल नय्यर ने कहा कि समाज सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना सभी का नैतिक दायित्व है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। इस माैके पर खंड शिक्षा अधिकारी नरेश पाल, चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेश भूरा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रिंसिपल मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 24, 2026, 03:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: उद्योगपति ने 41 स्कूलों को वितरित किए 59 ग्रीन बोर्ड #IndustrialistDistributes59GreenBoardsTo41Schools #SubahSamachar