Kullu News: रघुनाथ की नगरी में तिरंगा फहराएंगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

कुल्लू। भगवान रघुनाथ की नगरी ढालपुर मैदान में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। ढालपुर में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।इस दौरान स्कूल-काॅलेज के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुत किए जाएंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां की है। कार्यवाहक उपायुक्त सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा समारोह के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं।समारोह में हिमाचल प्रदेश पुलिस के साथ-साथ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड और रोवर्स एंड रेंजर्स की टुकड़ियां भव्य मार्चपास्ट में भाग लेंगी।वहीं, समारोह के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, विभिन्न शिक्षण संस्थानों तथा अन्य सांस्कृतिक संस्थाओं के कलाकारों द्वारा देशभक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश का राष्ट्रीय पर्व है और इसे गरिमापूर्ण ढंग से मनाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न संस्थाओं और समस्त कुल्लूवासियों से 15 अगस्त को ढालपुर मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 14, 2026, 18:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: रघुनाथ की नगरी में तिरंगा फहराएंगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान #IndustriesMinisterHarshwardhanChauhanWillHoistTheTricolourInTheCityOfRaghunath. #SubahSamachar