Roorkee News: किसानों को दी योजनाओं और आधुनिक खेती की जानकारी

ब्लॉक सभागार रुड़की में बृहस्पतिवार को किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के किसानों को कृषि से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं, आधुनिक तकनीकों और फसल उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए।कार्यक्रम के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी ने किसानों को बताया कि सरकार की ओर से कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें कृषि यंत्रीकरण, परंपरागत कृषि विकास योजना आदि के बारे में जानकारी दी। कहा कि किसान योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। उन्होंने किसानों को उन्नत किस्म के बीज, संतुलित उर्वरकों के प्रयोग, कीट एवं रोग नियंत्रण और आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी से डॉ़ योगेंद्र पाल ने किसानों को फसलों की बेहतर पैदावार के लिए समय पर बुआई, सिंचाई प्रबंधन और जैविक खेती के महत्व के बारे में बताया। साथ ही किसानों से अपील की गई कि वे कृषि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी खेती को अधिक लाभकारी बनाएं। इस अवसर पर किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनमें फसलों में लगने वाले रोग, सिंचाई की समस्या और कृषि उपकरणों से संबंधित मुद्दे रखें।अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने की बात कही। इस दौरान डेयरी विभाग से डॉ़ मुकेश राजपूत, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल, पशुपालन विभाग से रश्मि सैनी, लंढौरा स्थित कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी मोहम्मद ताहिर, सहकारिता विभाग से केदारदत्व कंडवाल, कृषि कार्यालय रुड़की प्रभारी मनोज कुमार सहित ललित कुमार, शोभित धीमान, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 15:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Roorkee News: किसानों को दी योजनाओं और आधुनिक खेती की जानकारी #InformationAboutSchemesAndModernFarmingGivenToFarmers #SubahSamachar