Meerut News: किसान गोष्ठी में किसानों को दी जानकारी

लावड़। गन्ना विभाग के तत्वावधान में सोमवार को सामूहिक सभा व गन्ना प्रदर्शनी का आयोजन गांव निवासी महताब अहमद के आवास पर किया गया। गन्ना समिति मवाना के केन जोन इंचार्ज भूपेश कुमार राय ने गन्ना उत्पादकता वृद्धि, बुवाई, नई गन्ना प्रजाति बदलाव के बारे में जानकारी दी। गन्ना प्रदर्शनी में नई प्रजातियों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान डायरेक्टर प्रवीण चौधरी, जोगिंदर सिंह, सोहनवीर सैनी, उवैस, कामरान, डॉ. राजबीर, अखिलेश सिंह, सुनील, प्रवीण चौधरी, दुर्गादास, इमादुद्दीन, नंद किशोर आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 15:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: किसान गोष्ठी में किसानों को दी जानकारी #InformationGivenToFarmersInFarmers'Seminar #SubahSamachar