Gurugram News: महिलाओं को दी कैंसर रोकथाम की जानकारी

बादशाहपुर। आईएमए गुरुग्राम द्वारा चलाए जा रहे आओ गांव चले अभियान के अंतर्गत रविवार को एफ ब्लॉक सामुदायिक केंद्र में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान पांच डॉक्टरों की टीम ने महिलाओं को कैंसर रोकथाम, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और समय रहते उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में आईएमए अध्यक्ष डॉ. ज्योति यादव, डॉ. प्रेमलता, डॉ. रामा, डॉ. प्रतिभा और डॉ. शिवी द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया। सीएम विंडो एमिनेंट के संयोजक अनु यादव ने बताया कि यह सेवा पूरी तरह निशुल्क प्रदान की गई ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 16:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: महिलाओं को दी कैंसर रोकथाम की जानकारी #InformationOnCancerPreventionProvidedToWomen. #SubahSamachar