Noida News: साइबर सुरक्षा व एआई की जानकारी दी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आईटीएस कॉलेज के एप्लाइड साइंस एवं ह्यूमैनिटीज विभाग ने शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विशेष कार्यक्रम हुआ। यह आयोजन महान भारतीय भौतिक वैज्ञानिक सीवी रमन द्वारा खोजे गए रमन प्रभाव की स्मृति में किया गया। कार्यक्रम में प्रेडिक्शन प्रवेंट प्रोटेक्शन विषय पर उद्योग सत्र हुआ। इसमें साइबर सुरक्षा जागरूकता और विश्व की पहली इंफरेंस एआई-समर्थित साइबर सुरक्षा प्रणाली पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य वक्ता नक्षत्र कुमार बघेला ने विद्यार्थियों को साइबर खतरों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग, अकादमिक डीन डॉ. विष्णु शर्मा, छात्र कल्याण डीन डॉ. संजय यादव, विभागाध्यक्ष डॉ. ओपी चौधरी आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 15:19 IST
Noida News: साइबर सुरक्षा व एआई की जानकारी दी #InformationOnCyberSecurityAndAI #SubahSamachar
