Rohtak News: डिस्पेंसरी में मलेरिया व चिकनगुनिया बुखार से बचने की दी जानकारी
रोहतक। गांव किलोई दोपाना में शनिवार को वर्ल्ड मलेरिया दिवस मनाया गया। सेकंड डिस्पेंसरी में मलेरिया व चिकनगुनिया बुखार से बचने के उपायों की जानकारी दी गई। इस दौरान जय भारत मंच अध्यक्ष भगवान वर्मा ने मलेरिया कहा कि घर में व आसपास साफ सफाई रखें, पानी इकट्ठा न होने दें व घरों की टंकियां में समय पर डिस्पेंसरी से गोलियां टंकी में डालनी चाहिए जिससे मलेरिया का लार्वा न पनपें। इसमें डॉ. कीर्ति, जय भारत मंच जिला अध्यक्ष भगवान वर्मा मुंगाण, एमपीएचडब्ल्यू उपदेश, एमपीएचडब्ल्यू मनीष, एमपीएचडब्ल्यू रुचि व अन्य उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 21:32 IST
Rohtak News: डिस्पेंसरी में मलेरिया व चिकनगुनिया बुखार से बचने की दी जानकारी #InformationOnPreventingMalariaAndChikungunyaFeverWasProvidedAtTheDispensary. #SubahSamachar
