Meerut News: नुक्कड नाटक से दी यातायात सुरक्षा की जानकारी
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक एवं रील प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। नुक्कड़ नाटक में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम की छात्राओं ने प्रथम ंगगैस्थान प्राप्त किया। बीएड की छात्राओं ने द्वितीय और एनसीसी कैडेट्स ने तृतीय स्थान हासिल किया। रील प्रतियोगिता में गुनगुन सैनी प्रथम, राधिका द्वितीय और फ्राजिया तृतीय रहीं। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें जनपद व मंडल स्तर पर प्रतिभागिता के लिए प्रोत्साहित किया। निर्णायक मंडल में प्रो. गीता चौधरी, डॉ. दीपा गुप्ता और डॉ. रूबी शामिल रहीं। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 30, 2026, 20:11 IST
Meerut News: नुक्कड नाटक से दी यातायात सुरक्षा की जानकारी #InformationOnTrafficSafetyWasGivenThroughStreetPlays. #SubahSamachar
