Panipat News: घायल श्रमिक की रोहतक पीजीआई में मौत
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के काबड़ी रोड पर तीन दिन पहले मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से घायल हुए श्रमिक जितेंद्र (25) की मौत हो गई। सोमवार को पीजीआई रोहतक में श्रमिक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मूल रूप से यूपी के कन्नौज जिले के रहने वाले महेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका छोटा भाई जितेंद्र पानीपत की एक फैक्टरी में मजदूरी करता हैं। 31 जनवरी की रात को जितेंद्र अपने किराये के मकान से पैदल-पैदल फैक्टरी में जा रहे थे। काबड़ी रोड पर पीछे से आ रही मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जितेंद्र को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था। जहां पर सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। सड़क हादसे में घायल श्रमिक की मौत की सूचना पर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस टीम रोहतक पहुंची और मृतक के भाई के बयान दर्ज किए। जिसके आधार पर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 03:34 IST
Panipat News: घायल श्रमिक की रोहतक पीजीआई में मौत #InjuredWorkerDiesInRohtakPGI #SubahSamachar
