Kullu News: इनरव्हील क्लब ने डायलिसिस मरीजों को बांटे फल

कुल्लू। इनरव्हील क्लब कुल्लू ने मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल के डायलिसिस वार्ड में भर्ती मरीजों को फल और अन्य सामग्री वितरित की। क्लब की अध्यक्ष पूनम शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।अध्यक्ष पूनम शर्मा ने बताया कि डायलिसिस मरीजों की सहायता और उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सदस्यों ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। मंगलवार को उन्होंने डायलिसिस वार्ड के अलावा थेरेपी केंद्र के बच्चों को भी फल बांटे। कार्यक्रम में क्लब की पूर्व अध्यक्ष रेणुका शर्मा, पार्षद जीवन कला, अनीता शर्मा, डॉ. स्मृति ठाकुर, बिमला आचार्य, मीनाक्षी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 13:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: इनरव्हील क्लब ने डायलिसिस मरीजों को बांटे फल #InnerWheelClubDistributedFruitsToDialysisPatients. #SubahSamachar