UP: चुपके से कार में बैठ गया था पांच साल का बच्चा, बेखबर घर वालों ने लॉक कर दी कार, दम घुटने से हुई मौत
कुशीनगर के पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के गुलेरहा गांव में मंगलवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई। घर के बाहर खड़ी कार में गलती से लाॅक हो गए पांच साल के मासूम की दम घुटने से मौत हो गई। उधर, परिवार वाले करीब दो घंटे तक उसे गांव में तलाशते रहे। बच्चे के लापता होने की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। हालांकि शव मिलने के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया गया। गुलेरहा गांव निवासी मंजनू अंसारी विदेश में नौकरी करते हैं। पत्नी, दो बच्चे और भाई का परिवार गांव पर रहता है। मंगलवार दोपहर घरवाले कार से बाजार गए थे। दिन में करीब दो बजे घर लौटे तो मंजनू का पांच वर्षीय बेटा अनस चुपके से कार में बैठ गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 16:13 IST
UP: चुपके से कार में बैठ गया था पांच साल का बच्चा, बेखबर घर वालों ने लॉक कर दी कार, दम घुटने से हुई मौत #CityStates #Kushinagar #UttarPradesh #Gorakhpur #KushinagarPolice #SubahSamachar
